संदेश

Desh ki Dhadkan MP news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्य प्रदेश में आगामी 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार लगातार बड़ी घोषणाएं कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में खाली पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए। राज्य में अलग-अलग विभागों में करीब 30 हजार पद खाली पड़े हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने गृह, राजस्व, जेल, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अफसरों को दिए निर्देश में कहा कि खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ठा.जिवनसिह शेरपुर का हाटपीपल्या दौरे पर युवा राजपूताना संगठन द्वारा क्षत्रिय अमृततुल्य नेवरी फाटा, बोरखेडा, रोजड़ी, नेवरी, महुखेडा बोर्डे स्थापना, मानकुण्ड चौराहा, अरलावदा, हाटपीपल्या में स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह खटाम्बा, सुनील चावड़ा, पीरसिंह बोरखेडा, मोकमसिंह दखनीपुर, भीमसिंह रोजड़ी,कान्हा बन्ना कल्लू डॉन्न देव बन्ना राजवीर बन्ना धारासिंह, रोहितसिंह, रघुबन्ना दखनीपुर, हीरेन्द्रसिंह, अजय बना, जीतू बना, दीपक बन्ना, शंभुसिंह, तेजपालसिंह, योगेन्द्र बन्ना, महेन्द्रसिंह जोधा, राजपालसिंह मानकुण्ड, दीपु बन्ना आदि उपस्थित थे।