देवास नेवरी शीतला सप्तमी से होगा पंचदिवसीय मेला प्रारंभ
देवास नेवरी में 10 मार्च से शीतला सप्तमी मेला शुरू होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों का जायजा नेवरी चौकी प्रभारी ने लिया है। इस मेले में सुरक्षा के लिए अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें सीसीटीवी और सादी वर्दी में पुलिस बल शामिल है। मेले के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समिति द्वारा बैठक भी ली गई है 10 मार्च से मेला 15 मार्च पांच दिन का रहेगा ! मेले में अस्थाई दुकानों की नीलामी 6 मार्च से शुरू हो गई है, और 9 मार्च को मेले का उद्घाटन होगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा ! मेला ग्राउंड हर बार की तरह इस बार मेला ग्राउंड बरोठा फाटा पर स्थित मां लालबाई फूलबाई मंदिर के सामने लगेगा जिससे चलते मंदिर को भी पूरी तरह सजाया जाएगा जिससे आने वाले भक्तों को माता जी के दर्शन करने का लाभ भी मिले गा 25 से 30 गांव से आएगी जनता नेवरी में होने वाले मेले में विशेष रूप से आस पास के गांव के करीब 25 से 30 गांव की पब्लिक आने का अनुमान है जो कि हर वर्ष से अधिक है नेवरी क्षेत्र व आस पास...