देवास नेवरी शीतला सप्तमी से होगा पंचदिवसीय मेला प्रारंभ
मेले में अस्थाई दुकानों की नीलामी 6 मार्च से शुरू हो गई है, और 9 मार्च को मेले का उद्घाटन होगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा !
मेला ग्राउंड
हर बार की तरह इस बार मेला ग्राउंड बरोठा फाटा पर स्थित मां लालबाई फूलबाई मंदिर के सामने लगेगा जिससे चलते मंदिर को भी पूरी तरह सजाया जाएगा जिससे आने वाले भक्तों को माता जी के दर्शन करने का लाभ भी मिले गा
25 से 30 गांव से आएगी जनता
नेवरी में होने वाले मेले में विशेष रूप से आस पास के गांव के करीब 25 से 30 गांव की पब्लिक आने का अनुमान है जो कि हर वर्ष से अधिक है नेवरी क्षेत्र व आस पास के गांव जिनके आने की संभावना है नेवरी बरोठा हाटपीपल्या देवास चापड़ा सोनकच्छ आदि शहरों से मेले का आनंद लेने भक्त पहुंचेंगे !
धड़कन न्यूज MP से अनुराग प्रताप की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें