लाड़ली बहना योजना को लेकर CM शिवराज का बड़ा ऐलान:अब 21 साल से अधिक उम्र की अविवाहित बहनों को भी मिलेगा लाभ; जबलपुर में किया रोड-शो
सीएम शिवराज सिंह ने शुक्रवार शाम को जबलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली।
लाड़ली बहना योजना में अब 21 वर्ष से अधिक उम्र वाली अविवाहित बहनों को भी लाभ मिलेगा। जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बड़ी घोषणा की है। वे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए थे। करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे सीएम शिवराज ने दो विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रोड शो किया।
यात्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की गौतम जी की मडिया के पास हनुमान जी की दर्शन के बाद शुरू हुई। यात्रा में मंत्री हरदीप सिंह डंग और सांसद राकेश सिंह समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी इस घोषणा की जानकारी भी दी है। सीएम शिवराज ने ये ट्वीट किया....
लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते है। जो कि अक्टूबर महीने से बढ़कर 1250 रुपए महीना कर दिया गया है।लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते है। जो कि अक्टूबर महीने से बढ़कर 1250 रुपए महीना कर दिया गया है।
कांग्रेस सनातन का अपमान कर रही, इसलिए उसके खिलाफ लोगों में आक्रोश
मीडिया से बातचीत में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है। भाजपा सरकार की योजनाओं की वजह से जनता हमें आशीर्वाद दे रही है। कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है, इसलिए उनके खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
जबलपुर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने दो विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रोड शो किया।
जबलपुर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने दो विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रोड शो किया।
शिवराज मामा पुकार रहे बच्चे को लगाया गले
गौतम जी की मडिया में दर्शन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री मंदिर से बाहर निकल रहे थे, एक बच्चा जोर-जोर से शिवराज मामा पुकार रहा था। उसे देखते ही मुख्यमंत्री रुक गए। बच्चे को सीने से लगा लिया। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में एक व्यक्ति हनुमान जी के गेटअप में तैयार होकर पहुंचा था।
मुख्यमंत्री को दोपहर 3 बजे तक जबलपुर आना था, लेकिन वह लगातार लेट होते गए। ऐसे में इंतजार करते हुए कई महिलाएं चली गई। महिलाओं का कहना था कि हम दोपहर 12 बजे से बैठे हैं, लेकिन 5 बजे तक मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे, इसलिए अब हम अपने घर जा रहे हैं। करीब शाम को 7 बजे जब मुख्यमंत्री पश्चिम विधानसभा पहुंचे तब सिर्फ उनकी सभा में भीड़ नजर आई। जबकि पीछे कुर्सियां खाली हो गई थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें