चापड़ा व आस पास छेत्र के किसान आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दिया धरना l

                                           देवास चापड़ा                                      इन्दौर-बुधनी रेलवे भूमि अधिग्रहण के विरोध में आवेदन निवेदन एवं ज्ञापन के बाद अन्नदाताओं का. अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन l

 इंदौर बुधनी रेलवे लाइन का काम चापड़ा और आसपास के क्षेत्र में जोरों शोरों से चल रहा है कई किसानों की भूमि इस इंदौर बुधनी रेलवे लाइन में ली गई है सरकार की ओर से अधिकृत भूमि के बदले किसान भाइयों को मुआवजा की घोषणा भी की गई है परंतु किसान वर्ग भूमि के बदले इस मुआवजा से खुश नहीं है वह आसपास के क्षेत्र के कई किसानों चार गुना 


मुआवजा को लेकर 14 मार्च 2024 से धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं  रामेश्वर जाट निवासी चापड़ा अरुण शर्मा निवासी डबल चौकी ग्राम इकलेरा में 12 बीघा जमीन है जिसमें से 8 बीघा रेलवे लाइन में ली गई गोवर्धन जी निवासी चापड़ा दो बीघा भूमि रेलवे लाइन में ली गई है विष्णु भैया पाटीदार सात बीघा भूमि में से पांच बीघा रेलवे लाइन में ली गई है और कई अन्य किसान जिनकी जमीन रेलवे विभाग द्वारा बिछाई जा रही रेलवे लाइन में ली गई है इंदौर बुधनी रेलवे लाइन के विरुद्ध किसान जिनकी जमीन रेलवे लाइन में आई है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं

किसानों की मांग  + किसान जो कि इस देश की रीड की हड्डी है जो इस देश की उन्नति में अपूर्व सहयोग प्रदान करती है इन अन्नदाताओं की भूमि अगर उससे ले ली जाए तो उसे किसान परिवार के मुंह से रोटी छीन रहे हैं सरकार के द्वारा जो मुआवजा हमें प्राप्त हो रहा है हम उसे असंतुष्ट हैं इसीलिए यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है हमारी सरकार से मांग है कि वह हमारे भूमि के बदले में हमें एक अच्छा मुआवजा प्रदान करें l 

 बागली (चापड़ा) से धड़कन न्यूज रिपोर्टर                                              प्रभाकर त्रिपाठी की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ