क्या है शेर के वायरल विडियो का सच देखे धड़कन न्यूज की पड़ताल !

 सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप पर एक शेर का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इसे मध्य प्रदेश के देवास का बताते हुए शेयर कर रहे हैं। 

धड़कन न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो गुजरात का है। इसका मध्य प्रदेश के देवास से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट व्हाट्सएप यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए इसे देवास के सिरोल्या का बताया।

पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें पेट्रोल पंप पर लगे बोर्ड पर गुजराती भाषा में लिखा हुआ है।

पंप पर लगे बोर्ड पर गुजराती भाषा 

वायरल वीडियो के बारे में कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर 9 सितंबर को छपी खबर में लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक शेर का वीडियो वायरल हुआ है। इसे अलग अलग मार्ग के एक पेट्रोल पंप से जोड़ा गया। जिले के नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप संचालकों ने इसे अफवाह बताया है।

टिप्पणियाँ