सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण कितनी गंभीर स्थिति में पहुंच गया है इसका अनुमान सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा कोरोनावायरस बुलेटिन 2 घंटे देरी से जारी किया गया। कहा जाता है कि बुलेटिन उसी दिन देरी से जारी होता है जिस दिन अधिकारियों को आंकड़ों में हेरफेर करना होता है। मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की संख्या 80000 से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2187 नागरिक महामारी का शिकार हुए। यानी हर घंटे 91 लोग संक्रमित हुए। मात्र 24 घंटे में इतनी ज्यादा संख्या में नागरिकों का संक्रमित होना जबकि सर्वे नहीं चल रहा है काफी गंभीर बात है परंतु दुखद यह है कि सरकार लापरवाह और जनता बेपरवाह हो गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें