अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन स्थापना दिवस मनाया

 देवास। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन स्थापना दिवस सिविल लाईन स्थित जिला कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाईन थाना उपनिरीक्षक गौरव नगावत, प्रधान आरक्षक नरेन्द्रसिंह चंदेल, संतोष रघुवंशी, सामाजिक न्याय कला पथक कलाकार रामेश्वर सिंह चौहान, युवा राजपूताना संगठन जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह खटाम्बा का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। संगठन जिलाध्यक्ष कल्पनासिंह तंवर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हर गाँव, हर नगर में संगठन द्वारा टीम बनाई जाएगी जो अन्याय, भ्रष्टाचार, महिला शोषण, रिश्वतखोरी, अवैध वसूली के विरूद्ध कार्य करेगी। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चारूलता दुबेट्वार, जिला उपाध्यक्ष उषा पंवार, जिला महामंत्री चंदा चौहान, जम्बू कुमार छाबड़ा, शिवराज बन्ना, अजयसिंह चौहान, अभिषेक चौहान आदि उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ