सेवा और समर्पण के रूप में मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन

 सेवा और समर्पण के रूप में मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी धुंधडका मंडल की बैठक संपन्न

   





  आज भारतीय जनता पार्टी के धुंधडका मंडल की बैठक 

धुंधडका में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि रहे धुंधडका मंडल के


 प्रभारी हिम्मत डांगी, धुंधडका मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा द्वारा सर्व प्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं में जनता के प्रति सेवा भाव के बारे में बताते हुए कहा कि जिसको भी जो भी जिम्मेदारी मिले वो पुरी जवाबदारी के साथ पुरी करे । बैठक में मुख्य अतिथि रहे मंडल प्रभारी हिम्मत डांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की पार्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी  का 71 वा जन्मदिवस मनाने जा रही हैं जिस के उपलक्ष में पौधारोपण,स्वच्छता अभियान, रक्तदान, आदि कार्य करने हैं।  मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा को जाबांज मंडल अध्यक्ष बताते हुए कहा कि धुंधडका मंडल सबसे बड़ा मंडल है और इसकी जवाबदारी जीवन शर्मा पुरी तरह से निभा रहे है । उन्होंने बताया की पार्टी का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े उस व्यक्ति को भी लाभ दिलाना है जो किसी भी जाति धर्म का हो भारतीय जनता पार्टी जातिगत भेदभाव नहीं रखती हैं 

 इस अवसर पर मंडल प्रभारी हिम्मत डांगी, मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंती लाल मालवीय , मंडल महामंत्री देवीलाल सिसोदिया, पप्पू पाटीदार, नागुलाल धाकड़, हरिसिंह चावड़ा, व जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का संचालन देवीलाल सिसोदिया ने किया व आभार पप्पू पाटीदार ने माना।

दलोदा धुंधडका से

रिपोर्टर राकेश प्रजापत


टिप्पणियाँ