जाको राखे साइयां मार सके न कोय…4 गोली लगने के बाद भी इस तरह बच गया युवक
ग्वालियर। जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कार्रवाई नहीं होने से अपराधी बाजार में भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ग्वालियर में नकाबपोश बदमाशों ने युवक गोली मार दी। बदमाशों ने युवक को 4 गोली मारी। गोली युवक के छाती में लगी। गनीमत रही कि चार गोली लगने के बाद भी युवक की जान बच गई। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कंपू थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज के पास अतुल शर्मा नाम के युवक को गोली मार दी। गोली भी एक या दो नहीं ब्लकि चार गोली। सभी युवक नकाब पहने हुए थे। गोली मारने के बाद सभी युवक भाग गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। युवक को गोली पुरानी रंजिश के चलते मारी गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🙌🙌🙌
जवाब देंहटाएं