भीषण हादसाः पुल पार करते वक्त बस नदी में गिरी, 12 यात्रियों की मौत, रेस्क्यू जारी

 धार। जिले में बहने वाली नदी में पुल पार करते समय एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। नदी में बस गिरने की खबर मिलते ही पुलिस और नाविक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा। बस में सवार एक दर्जन यात्रियों की दर्दनाक मौत की खबर है। मौत की पुष्टि धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने टेलीफोन पर की है। बताया जाता है कि बस में लगभग 40 लोग सवार थे। बस में फंसे लोगों को बचाने रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताया है। फिलहाल गोताखोरों द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।


जानकारी के अनुसार घटना जिले के खलघाट के पुराने पुल की है। पुल से गुजरते वक्त बस रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल से संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे जा गिरी। अभी तक 2 यात्रियों को बाहर निकाला गया है जिनकी स्थिति चिंताजनक है। एंबुलेंस की मदद से धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर धामनोद एवं खलघटा की पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। बस में कितने यात्री सवार थे इसकी अभी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खलघाट, खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए है। बस को निकालने का और उसमें फंसे लोगो के रेस्क्यू का ऑपरेशन शुरू हुआ है। जिला प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए है। इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटनास्थल पर भेजने कहा है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए है। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री लगातार संपर्क बनाए हुए है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया ट्वीट


धार जिले के खलघाट में नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है। मैं सरकार व प्रशासन से मांग करता हूं कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाए। ईश्वर से सभी को सकुशल रखने की कामना करता हूं।

#Dkdmp💎

टिप्पणियाँ