दो चूड़ियों की कीमत 3.5 लाखः दो महिलाएं खरीदने के लिए पहुंची, 20 मिनट तक दुकानदार को उलझाए रखा, पलक झपकते ही गायब कर चलती बनी, VIDEO वायरल
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में 3.5 लाख रुपए की दो चूड़ी चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दो महिलाएं ज्वेलरी शॉप में ज्वेलरी खरीदने के लिए पहुंचती है। करीब 20 मिनट तक दुकानदार को अपनी बातों में उलझाए रखा। इसके बाद मौका मिलते ही पलक झपकते चूड़ियों को गायब कर चलती बनी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लिस केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी दोनों महिलाओं की पहचान करने में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उज्जैन के फ्रीगंज में स्थित श्रीराम ज्वेलर्स शॉप का है। बुधवार रात 8 बजे दो महिलाएं ज्वेलरी शॉप में खऱीदारी के लिए पहुंची थी। सोने की चूड़ियां दिखाने की बात कही। दुकानदार 15 मिनट तक उन्हें चूड़ियां दिखाते रहे। इसी दौरान एक महिला पलक झपकते ही दो चूड़ी को उठाकर बैग में रख लेती है। चूड़िय़ों की चोरी के बाद दोनों महिलाएं आराम से चलती बनती है। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने चेक किया तो एक बॉक्स गायब था। CCTV चेक किए, तो सारा सच सामने आ गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें