प्याज के दाम में गिरावट:25 से 30 हजार कट्टे की बंपर आवक आगर रोड, अंकपात मार्ग पर लगा जाम
उज्जैन मंडी
कभी 100 रुपए किलो बिक कर सियासत पलटने वाला प्याज 5 से 12 रुपए किलो थोक में बिक रहा है। बुधवार को
किसानों ने प्याज मंडी में लाकर आगर रोड, अंकपात रोड और मंडी जाम कर दी। 25 से 30 हजार कट्टे की आवक से हाईराइज नीलामी शेड 10 फीट ऊंचे लबालब हो गए। सीढ़ी लगाकर नीलामी की गई।
बंपर आवक में मंडी सचिव उमेश शर्मा बसेड़िया ने कर्मचारियों से रिपोर्ट तलब की। किसानों को परेशानी नहीं आए इसकी व्यवस्था की। गार्ड्स ने भी जाम खोलने में मशक्कत की। इधर, 5000 कट्टे से ज्यादा लहसुन की आवक हुई।
इसकी नीलामी देर शाम तक मंडी में चली लेकिन भाव खासे सस्ते ही मिले। 1000 से 3400 रुपए क्विंटल के भाव मंडी नीलाम में रहे। इस मंडी का चौड़ीकरण करना बाकी है। प्रस्ताव मंडी प्रशासन बनाकर मुख्यालय भेजेगा। कर्मचारी भी बढ़ाना जरूरी है।
#Dkdmp #MP #News #BJP
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें