गाैरव दिवस:मातृशक्ति ने की आदिशक्ति की आराधना, 1100 मीटर लंबी चुनरी से सजा मां का दरबार
Dewas
इंदाैर राेड स्थित कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से टेकरी वाली मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता काे ओढ़ाने के लिए हजाराें हाथाें में चुनरी धारण कर जब महिलाएं जयकारे लगाते हुए निकलीं ताे संपूर्ण देवास शहर की जनता शक्ति की भक्ति के महापर्व नवरात्रि में इस अद्भुत क्षण की साक्षी बन गई।
चार किमी की इस यात्रा में पांच हजार से अधिक महिलाओं काे पैदल चलते देख प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चाैहान भी खुद काे नहीं राेक पाए और वाहन से उतरकर वे भी उनके साथ पदैल चल पड़े। यह अवसर था तीन दिवसीय नगर गाैरव दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को आयाेजित की गई भव्य चुनरी यात्रा का।
100 से अधिक मंचाें से हुआ स्वागत : चुनरी यात्रा और सीएम का स्वागत करने के लिए शहर में 100 से अधिक स्वागत मंच लगाए गए थे। कई संस्थाओं ने भंडारे आयाेजित किए। इसमें पानी, खिचड़ी, केले और फलिहारी व्यंजनाें के स्टाल लगाए। लगभग हर मंच से हार-फूल से चुनरी यात्रा में शामिल सीएम और मातृशक्ति का स्वागत किया गया। युवाओं में इतना उत्साह था कि वे अपने माेबाइल से इस भव्य यात्रा का वीडियाे बनाते रहे ताे कई लाेगाें ने सेल्फी लेकर इस क्षण काे कैद कर लिया।
मंच पर सीएम ने किया कन्या पूजन : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में बने विशाल मंच पर सीएम शिवराजसिंह चाैहान ने दीप प्रज्जवलित कर चुनरी का पूजन किया। इसके बाद छाेटी कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद उन्हाेंने 350 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस दाैरान उन्हाेंने नगर निगम की पुस्तक देवास की गाैरव गाथा और मां चामुंडा महात्म्य पुस्तिका का विमाेचन भी किया। मंच पर कई समाजाें के प्रतिनिधियाें ने सीएम चाैहान काे संकल्प पत्र प्रदान किया।
ये थे माैजूद : मंच पर जिले की प्रभारी मंत्री यशाेधरा राज सिंधिया, सांसद महेंद्रसिंह साेलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपिपल्या विधायक मनाेज चाैधरी, विधायक बागली पहाड़सिंह पहाड़सिंह कन्नाैजे, महापाैर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि विक्रम पवार, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रकाशसिंह चौहान, अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह चावला, क्राइम डीएसपी किरण शर्मा, नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


जय माता दी
जवाब देंहटाएं