शारदीय नवरात्रि पर्व:टेकरी पर नवरात्रि से पहले उमड़ी आस्था, 9 दिवसीय उमंग और उत्साह का पर्व आज से
उत्साह और उमंग के साथ साेमवार से शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू हाे रहा है। पर्व के एक दिन पहले रविवार काे सुबह से लेकर शाम तक हजाराें श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन
किए। पर्व काे लेकर माता टेकरी पर जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं, जिससे की दर्शन के दाैरान श्रद्धालुओं काे परेशानी न आए। मां चामुंडा और तुलजा भवानी मंदिर में सुबह 6 से 7.30 बजे से घटस्थापना की हाेगी। बड़ी माता मंदिर में मुकेश नाथ पुजारी और छोटी माता मंदिर में पं. योगेन्द्र पुजारी विधि-विधान से घटस्थापना कराएंगे।
शारदीय नवरात्रि पर्व:टेकरी पर नवरात्रि से पहले उमड़ी आस्था, 9 दिवसीय उमंग और उत्साह का पर्व आज से
माता टेकरी की दीवार पर आकर्षक पेंटिंग।
पिछले दिनाें तैयारी काे लेकर विधायक गायत्री राजे पवार निरीक्षण करने पहुंची थीं, इसके बाद उन्होंने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डाॅ. शिवदयाल सिंह, निगमायुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी को टेकरी पर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए थे। माता टेकरी पर दर्शन करने वाले भक्ताें काे परेशानी नहीं हाे। इसके बाद अधिकारियाें ने सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर दी। टेकरी पर प्रसादालय के समीप कंट्रोल रूम और अधिकारियों के लिए वातानुकूलित कार्यालय बनाया है। इसमें नवरात्रि पर 24 घंटे ड्यूटी रहेगी और टेकरी परिक्रमा मार्ग पर तीन जगह अधिकारियों के लिए संपर्क काउंटर बनाए हैं। इन काउंटरों पर भी अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो 24 घंटे मदद करेंगे।परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक
चित्रकारी आकर्षण का केंद्र : इस बार रपट मार्ग से टेकरी पर राजस्थान के लाल पत्थर से निर्मित किलेनुमा बना प्लाजा लोगों को आकर्षित कर रहा है। पहाड़ी परिक्रमा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास दीवार पर हनुमानजी का बना चित्र, पेंटिंग, कालिका मंदिर के समीप दीवार पर बनी कालिका माता का बड़ा रंगीन चित्र और छोटी मंदिर के पहले खोखों माता मंदिर के पास एक बड़े फ्रेम पर बनाया मां चामुंडा का चित्र लोगों का मन मोह रहा है। चीत्रकार सुंदर रघुवंशी ने
बताया, आनंद परमार, अरविंद सोलंकी, सूरज कौशल सहित 8 लोग पिछले एक सप्ताह से एसडीएम सोनी के आदेशानुसार चित्रकारी कर सुंदरता दे रहे हैं। एसडीएम सोनी ने बताया शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी, निगमायुक्त के मार्गदर्शन में हमारा पूरा अमला लगा हुआ है। इस बार शासन द्वारा गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर टेकरी को सुंदर रूप दिया और सुविधाएं बढ़ाई हैं।#Dkdmp #Dewas #Tekri #News




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें