युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भीख मांग कर बेरोजगारी दिवस मनाया

भोपाल - मध्यप्रदेश में जहां एक ओर प्रधानमंत्री श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में विदेश से चीते मंगवाकर चीते छोड़ कर जन्मदिवस मना रहे वहीं दूसरी ओर इतिहास के सबसे असफल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में यूथ कांग्रेस और आम बेरोजगार युवाओं के द्वारा बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, मगर जब वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो वो अपने वादे को भूल गए उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में युवाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश को राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस के प्रभारी अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में युवाओं ने भीख मांग कर बेरोजगारी दिवस मनाया !


राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महोदय को यह ये याद दिलाया कि मध्यप्रदेश में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार है लाखों की संख्या में सरकारी पद खाली हैं ऐसे में जल्द से जल्द इन पदों को की भर्तियों को शुरू करनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो चरणबद्ध रूप से प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि देश और प्रदेश में जिस तरीक़े के बेरोजगारी बढ़ रही है जिससे युवा अत्यधिक चिंतित हैं सरकार हर साल लाखों करोड़ों युवाओं को रोजगार देने के सिर्फ झूठे वादे करती हैं ज़मीनी हक़ीक़त में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है !

 इस मौके पर मुख्य रूप से भोपाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा अभिषेक परमार लोकेंद्र शर्मा चेतन साहू उपस्थित थे ।

भवदीय विवेक त्रिपाठी


भोपाल से संवाददाता❤

राजवीर राजपूत की रिपोर्ट 

#DKDMP #MP #NEWS  #BHOPAL 

टिप्पणियाँ