हाटपिपलिया रोजड़ी में हुवा नेमावर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना गपीआर ए का आयोजन !
हाटपिपलिया रोजड़ी में हुवा नेमावर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पी आर ए का आयोजन !
देवास हाटपीपल्या । ग्राम रोजडी में नेमावर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पी आर ए का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के वरिष्ठ व बुजुर्गों ग्राम वासियों पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य ग्रामीणों के ग्राम के भौगोलिक व नक्शा रंगोली बनाकर जानकारी एकत्रित की गई एवं अन्य गतिविधियां की गई ग्राम
का क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम की समस्त जानकारी एकत्रित की गई।पी आरए के दौरान ग्राम के इतिहास की जानकारी ली गई साथ ही ग्राम के समीप ग्राम में लगने वाले टोले मजरे फसले एवं संरक्षण कृषि पद्धति जल जनित बीमारियों के बारे में चर्चा की गई महिलाओं एवं पुरुषों की दिनचर्या बारे में जानकारी ली गई ग्रामीणों से एकत्रित जानकारी के आधार पर ग्राम के ग्राम वासियों का आर्थिक विश्लेषण किया गया।
पुराने व नवीन जल स्रोतों शासकीय इमारतों एवं अन्य जानकारी जो पीआरए के लिए आवश्यक थी। ग्रामीणों के माध्यम से एकत्रित की गई इस अवसर पर परियोजना के अधिकारी नवल किशोर शर्मा राजवीर तिवारी सृष्टि पांडे नितेश शर्मा एवं ग्राम वासी बड़े बुजुर्ग व युवा साथी उपस्थित थे !





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें