चापड़ा में बनने वाले एयरपोर्ट को लेकर किसानों को किया जा रहा था भ्रमित विधायक मनोज चौधरी ने किसानों को समझाया !
विधानसभा क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है
विधानसभा क्षेत्र के कई किसान भाइयों को भ्रमित किया जा रहा हैं एयरपोर्ट के कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न जगहों से सड़कों का निर्माण होगा, जिससे सरकार उनकी ज़मीनों को अधिग्रहित करेंगी अन्य इसी प्रकार के कई भ्रमित चर्चाएँ चल रही है, इसी को लेकर ग्राम सिरोलीया व ग्राम बागरदा मैपहुंचकर सभी किसान भाइयों से चर्चा कर समझाया, एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर जो रोड बनने जा रहे हैं,उस सड़क के किनारे कोई किसान मकान, व्यवसाय हेतु दुकान आदि बनाना चाहता है तो सरकार ख़ुद उसको डेवलप कर लैंड स्केपिंग के अंतर्गत सहमति देगी, किसानों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का अधिग्रहित नहीं होगा, यदि किसान किसी भी जगह की सहमती देता है, तो एक निश्चित एकड़ में आवश्यकतानुसार सरकार द्वारा डेवलप कर किसानों को सौंपेगी, इसी प्रकार विभिन्न विषयों पर चर्चा कर समझाइश दी !
विधायक मनोज चौधरी
साथ ही सभी क्षेत्रवासियों से अपील की आप किसी भी झूठी अफ़वाहों पर ध्यान न दें सरकार हम सभी के फ़ायदे और विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु कार्य कर रही है, हाटपीपलिया विधानसभा का मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाम होगा, और ये हम सबके लिए गौरवशाली पल होगा !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें