हाटपिप्लिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया !

 महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया

शासकीय महाविद्यालय हाटपीपल्या में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो कविंद्र भारद्वाज ने की। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रो कविंद्र भारद्वाज द्वारा अध्यक्षीय उदबोधन किया गया। इसके पश्चात डॉ निलेश कुमार टेलर द्वारा व्यक्तित्व विकास में समय प्रबंधन के विषय पर जानकारी दी गई।

प्रो. जया कुशवाह द्वारा दैनिक जीवन में किन-किन पदार्थों से संतुलित आहार की पूर्ति होती है इसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात ग्रंथपाल श्री सुधांशु द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना में विद्यार्थियों को सम्मिलित होने एवं समाज सेवा के कार्य को करने के लिए सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों में सुनील मारू, प्राची सेंधव, विजेंद्र मालवीय, अभिषेक सोलंकी, वरुण सोलंकी, विशाल देवड़ा ने अपने पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंप की सहभागिता के अनुभव को अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा संस्था परिसर कि सफाई की गई।

इस कार्यक्रम के प्रोफेसर 

निशा बैरागी, प्रो कमा बघेल, युगल किशोर शर्मा उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन प्रो रुचिका सांखला द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्रो धर्म मेहरा द्वारा किया गया।


सर्व ब्राह्मण समाज युवा परिषद ने

हाटपीपल्या सर्व ब्राह्मण समाज युवा परिषद द्वारा अध्यात्म, सांस्कृतिक नगरी गोवर्धन धाम से पधा भागवत प्रवक्ता, आचार्य पंडित श्री सचिन जी कौि शॉल श्रीफल एवं पुष्प माला से अभिनंदन किया गय परिषद मार्गदर्शक पंडित मनोज जोशी, युवा परिषद पंडित तेजेंद्र शर्मा, युवा परिषद संगठन मंत्री पंडित अ भूषण शर्मा, पंडित अंतिम जोशी, पंडित नवीन जोशी !


#Dkdmp #News #MP  #DEWAS

टिप्पणियाँ