पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो मारा चाकू:आक्रोशित भीड़ ने किया भोपाल-रोड पर जाम, मांग के बाद आरोपी संचालक का ढाबा तोड़ा
देवास पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो मारा चाकू:आक्रोशित भीड़ ने किया भोपाल-रोड पर जाम, मांग के बाद आरोपी संचालक का ढाबा तोड़ा
सोमवार रात भोपाल रोड पर एक पेट्रोल पंप पर सिगरेट नहीं पीने की बात पर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने मिलकर चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल है।
![]() |
मृतक |
थाना बीएनपी पुलिस ने बताया कि भोपाल रोड पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने बात पर विवाद हुआ था। दरअसल यहां कुछ लोग पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। और इस दौरान उन्हें सिगरेट जला ली जोजन सिंह और राहुल ने ऐसा करने से मना किया, इन लोगों ने इन पर चाकू से वार कर दिए। प्रारंभिक जांच में विवाद की यही बात सामने आई है, जांच जारी है।
घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। थाना बीएनपी पुलिस ने फरियादी राहुल की रिपोर्ट पर आरोपी समीर उसके चार अन्य साथियों पर धारा 307, 294, 323, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इधर सुबह आक्रोशित भीड़ ने कर दिया चक्काजाम
रात हुए विवाद में युवक की मौत के बाद खटांबा के आक्रोशित लोगों ने भोपाल-रोड पर चक्काजाम कर दिया। मामले से जुड़े आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। बताया जा रहा है कि एक ढाबा संचालक भी विवाद में शामिल था। आक्रोशित लोगों ने ढाबा तोड़ने की मांग थी।
ढाबा तोड़ने की मांग को देखते हुए प्रशासन द्वारा उसे तत्काल तोड़ दिया गया। इसे आरोपियों में से ही किसी एक ने इसे किराए पर ले रखा था। मौके पर एसडीएम प्रदीप सोनी, डीएसपी किरण कुमार शर्मा, थाना प्रभारी मुकेश इजारदार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां चक्काजाम करीब आधे घंटे रहा। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवा दिया गया। हालांकि इस दौरान वाहनों की कतारे भी लग गई थी।
#DKDMP #CRIAM #DEWAS
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें