मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ की कलमबंद हड़ताल जारी:
मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ की कलमबंद हड़ताल जारी: सरकार की सद्बुद्धि के लिए कल सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे
देवास अपनी मांगों के निराकरण को लेकर मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर मध्यप्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी पिछले 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में जिले से कर्मचारी धरना स्थल पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को धरनास्थल पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने को लेकर संगीतमय सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश सहकारी समिति के सदस्यों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन दिए जाने और स्व सहायता समूह उपभोक्ता भंडारण के कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए कलमबंद और ताला बंद हड़ताल पर है, जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी। प्रदेश सरकार ने समय रहते हमारी मांगों पर अमल नहीं किया तो आंदोलन उग्र रूप ले लेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें