BREAKINGओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में पलटी नाव, मासूम की मौत:गुजरात से आया था पुलिस अफसर का परिवार; रेस्क्यू कर 4 लोगों को बचाया, एक लापता


BREAKINGओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में पलटी नाव, मासूम की मौत:गुजरात से आया था पुलिस अफसर का परिवार; रेस्क्यू कर 4 लोगों को बचाया, एक लापता




ओंकारेश्वर में तेज हवा और बारिश की वजह से नर्मदा में एक नाव पलट गई। नौका विहार कर रहे एक परिवार के 6 लोग पानी में गिर गए। रेस्क्यू कर 4 लोगों को बचा लिया गया जबकि 2 साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। परिवार का मुखिया हादसे के बाद लापता है। आंधी और बारिश के चलते नर्मदा तट के किनारे बंधीं करीब एक दर्जन नावें भी डूब गईं।


गुजरात पुलिस विभाग के अफसर परिवार के साथ तीन दिन पहले घूमने के लिए मध्यप्रदेश आए थे। वे पहले इंदौर पहुंचे, जहां से उज्जैन में महाकाल दर्शन करने गए। फिर ओंकारेश्वर आए थे। यहां सोमवार दोपहर करीब 4.30 बजे नर्मदा नदी में नौका विहार के दौरान कोटितीर्थ घाट पर ये हादसा हो गया। उनका दो साल का बेटा निकुंज डूब गया। परिवार के लोग ओंकारेश्वर शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुखिया की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ