सख्त कार्रवाई की मांग:राघाैगढ़ के पूर्व सरपंच के साथ मारपीट, विराेध में ग्रामीणाें ने एसपी आफिस का किया घेराव

 सख्त कार्रवाई की मांग:राघाैगढ़ के पूर्व सरपंच के साथ मारपीट, विराेध में ग्रामीणाें ने एसपी आफिस का किया घेराव

एसपी काे आवेदन देते सरपंव व पूर्व सरपंच।

जिले की राघाैगढ़ ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच के साथ डबलचाैकी में आराेपियाें ने तालाब से मुरम नहीं खाेदने की बात पर 12 जून काे मारपीट कर दी थी। घायल काे उपचार के लिए अस्पताल में तीन दिन भर्ती रखा और बुधवार काे छुट्टी हाेने पर 200 से अधिक ग्रामीणाें के साथ सरपंच ने देवास एसपी ऑफिस में आवेदन दिया।

आवेदन देने से पहले कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनाेज राजानी के साथ नारेबाजी की और कड़ी कार्रवाई की मांग काे लेकर धरने पर बैठ गए। एसपी काे दिए आवेदन में उल्लेख किया कि 12 जून काे दिन में करीब 1.30 बजे डबलचाैकी वाले कल्याण पिता सिद्धनाथ मीणा, इसका लड़का शिवराज, राजवीर व भांजा अमन पिता राम मीणा निवासी डबलचाैकी ने एक मत हाेकर पूर्व सरपंच नारायणसिंह लाेधी पर प्राणघातक हमला कर दिया था, जिससे वह बदहवास हाेकर गिर पड़े थे।

मारपीट की जानकारी मिलने पर परिवार के विनाेद पिता बाबूलाल ने पुलिस काे सूचना देकर घायल नारायणसिंह काे उपचार के लिए अस्पताल मों भर्ती करवाया गया। राघाैगढ़ सरपंच रीना लाैधी ने बताया, इन आदतन अपराधियाें से मुझे और परिवार काे जान का खतरा है। इन पर सख्त कार्रवाई करें। एसपी संपत उपाध्याय ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

तालाब से अवैध मुरम खाेदकर बेचना चाहते हैं : आवेदन में सरपंच रीना लाेधी ने बताया यह लाेग हमारी पंचायत में आने वाले तालाब से अवैधतरीके से मुरम खाेदना चाहते हैं। हमने इसकी अनुमति नहीं दी क्याेंकि कलेक्टर ने पहले ही सड़क निर्माण करने वाली कंपनी पीडी अग्रवाल काे तालाब से मुरम निकालने की अनुमति दी है।

बदमाशों के खिलाफ अखेपुर सरपंच ने भी दिया आवेदन इन लाेगाें से पास की पंचायत अखेपुर के लाेग भी परेशान हैं। इन लाेगों ने भी राघौगढ़ सरपंच के साथ आवेदन दिया है। आवेदन में सरपंच अनुराग जाेनवाल ने उल्लेख किया कि इन गुंडाें ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है।

सारे अवैध काराेबार यह लाेग करते हैं और किसी से भी नहीं डरते हैं। पुलिस और प्रशासन काे शिकायत करने के बाद भी सख्त कार्रवाई नहीं हाे रही है। पूर्व सरपंच के साथ मारपीट करने पर गवाह देने वाले ग्रामीणाें काे जान से मारने की धमकी भी दी है। हमारे यहां भी तालाब खाेदने की अनुमति लेने आए थे इनकार कर दिया।

उसी दिन आरोपियों पर प्रकरण किया था दर्ज हमने उसी दिन आराेपी कल्याणसिंह मीणा, अमन मीणा व शिवराज मीणा के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपाेर्ट आने पर धारा बढ़ाई जाएगी, आराेपियाें पर सख्त कार्रवाई करेंगे।


डबल चौकी से रोहित लोधी की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ