खातेगांव से दीपक जोशी और हाटपिपल्या से राजवीर सिंह को टिकिट।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
दीपक जोशी को खातेगांव से उतार सकते हैंबीजेपी से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी को खातेगांव से मैदान में उतारा जा सकता है। हाटपिपल्या से उपचुनाव हारने वाले राजवीर सिंह को टिकट मिल सकता है, लेकिन कांग्रेस यहां से नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है।
सूत्रों का कहना है कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बहुल है। ऐसे में जातीय समीकरण देखें, तो दीपक जोशी इस सीट से लड़ सकते हैं। वैसे भी इस सीट से टिकट के पांच दावेदार मनीष चौधरी, लक्ष्मीनारायण बंडावाला, गौतम बंटू गुर्ज, मनोज होलानी और ओम पटेल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें