इंदौर में नर्सिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड: इंडेक्स कॉलेज में सेकंड ईयर में था; रूममेट ने फंदे पर लटके देखा

इंदौर में नर्सिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड: इंडेक्स कॉलेज में सेकंड ईयर में था; रूममेट ने फंदे पर लटके देखा। 

 इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट ने फांसी लगा ली। वह शनिवार को रूम में अकेला था। शाम को रूम मेट आया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। कमरे में झांककर देखा तो दोस्त फंदे पर लटका था।

आजाद नगर पुलिस का कहना है कि प्रदीप (22) पुत्र श्यामलाल पटोदिया मूसाखेड़ी का निवासी था। शनिवार को प्रदीप कॉलेज नहीं गया था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

कोचिंग से कमरे पर आया दोस्त ने देखा।                                         पुलिस के मुताबिक प्रदीप के साथ उसका रूम मेट संदीप था। वह भी भंवरकुआं में निजी कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सुबह 9 बजे कोचिंग चला गया। शाम को साढ़े पांच बजे वह आया तो प्रदीप ने दरवाजा नहीं खोला। तब सुसाइड की जानकारी लगी।

पिता भाई इंदौर पहुंचे                                                                   प्रदीप मूल रूप से खेड़ावत शाजापुर का रहने वाला था। उसके पिता और परिवार किसान हैं। परिवार में एक बड़ा भाई और बहन है। प्रदीप पढ़ने में काफी होनहार था। माता-पिता भी उसे पढ़ाना चाहते थे। इसलिए इंदौर भेजा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रदीप का कॉलेज में किसी से विवाद नहीं था। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दैनिक भास्कर द्वारा प्रसारित 

#DNMP 

टिप्पणियाँ