आज होगा माता टेकरी पर देवीलोक का भूमिपूजनः पाथ-वे पर दो भागों में आकर्षक तरीके से होगा निर्माण

 आज होगा माता टेकरी पर देवीलोक का भूमिपूजनः ।                    पाथ-वे पर दो भागों में आकर्षक तरीके से होगा निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को करोड़ों के विकास कार्यों का देशव्यापी लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। शहर को भी बड़ी सौगात मिल रही है। विधायक गायत्री राजे पवार के अथक प्रयासों से माता टेकरी पर करोड़ों की लागत से देवीलोक का निर्माण होगा। इसका भूमिपूजन भी इसी कार्यक्रम में किया जाएगा।

माता टेकरी पर देवीलोक के निर्माण के लिए राज्य शासन की ओर से 10 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके लिए विधायक पवार की ओर से 15 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पहुंचाया था। इसमें से 10 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

विधानसभा चुनाव से पूर्व विधायक पवार ने महाकाल लोक की तर्ज पर देवास में देवी लोक निर्माण के लिए घोषणा की थी। यह घोषणा अब मूर्त रूप लेने जा रही है। माता टेकरी पर देशभर से श्रद्धालु विधानसभा चुनाव से पूर्व विधायक पवार ने महाकाल लोक की तर्ज पर देवास में देवी लोक निर्माण के लिए घोषणा की थी। यह घोषणा अब मूर्त रूप लेने जा रही है। माता टेकरी पर देशभर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए आते हैं। यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अब देवी लोक के निर्माण से आस्था के संचार में और वृद्धि होगी।

देवीलोक माता टेकरी के पाथ-वे पर बहुत ही आकर्षक तरीके से दो भागों में निर्मित होगा। इसकी एक थीम मां चामुंडा एवं एक थीम मां तुलजा भवानी की गाथा को अपने में समेटे होगी। पहाड़ी पर मां चामुंडा व मां तुलजा भवानी की गाथा से जुड़ी मूर्तियां उकेरी जाएगी। देवीलोक में ही मेडिटेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

जहां श्रद्धालु ध्यान की गहराई में उतर सकेंगे। इसके अतिरिक्त कई कार्य होंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। देवीलोक में योगा सेंटर भी बनाया जाएगा। देवीलोक का संपूर्ण कार्य टेकरी की बाउंड्रीवॉल के अंदर ही किया जाएगा।

विधायक गायत्री राजे पवार का कहना है, कि हमने विधानसभा चुनाव में देवी लोक निर्माण के लिए घोषणा की थी। यह घोषणा अब पूरी हो रही है। हमारी परंपरा रही है कि जो कहा है, वह किया है। माता टेकरी से देशभर के भक्तों की आस्था जुड़ी है। टेकरी पर समय के साथ विकास व सौंदर्गीकरण के कार्य हुए हैं।


#धड़कन_न्यूज_एमपी #Dnmp #News #Dewas 

टिप्पणियाँ