देवास बागली शिवरात्री के पावन पर्व से होगा जटा शंकर में मेला प्रारंभ

देवास बागली।                                                                    शिवरात्री के पावन पर्व से होगा जटा शंकर में मेला प्रारंभ 

देवास जिले के बागली में बाबा महांकल का अति प्राचीन मंदिर है शिवरात्रि में लगता है मेला जटाशंकर सेवा समिति और ब्रह्मलीन बाबा केशव दास जी महाराज के तत्वाधान में  का आयोजन 8 मार्च 2024 से 12 मार्च 2024 तक रखा गया है यह मेले में बागली के आसपास के मूल निवासियों के अलावा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बहुत श्रद्धा का केंद्र है बाबा महाकाल के प्रचंड दर्शन को दूर-दूर से श्रद्धालु जटाशंकर मेले में आते हैं l


 यह पांच दिवसीय मेला जटाशंकर की पावन भूमि पर लगता है इस मेले में देवास इंदौर उज्जैन रतलाम झाबुआ अलीराजपुर खंडवा खरगोन खातेगांव कन्नौज से लाखों श्रद्धालु मेले का लुफ्त उठाने और महाप्रसादी का आनंद लेने जटाशंकर मेले में हर साल आते हैं जटाशंकर सेवा समिति के संत ब्रह्म दास जी महाराज ने बताया कि कई सालों से यह मेल ऐसे ही निरंतर चल रहा है हर साल मेले में कुछ नए झूले आते हैं जो बच्चों के और आने जाने वाले श्रद्धालुओं के आनंद का मनोरंजन का केंद्र बने होते हैं l


इस साल भी 2024 में मेले में कई झूलों का आगमन हुआ है जटाशंकर सेवा समिति ने 8 मार्च से शुरू होने वाले मेले की तैयारी कर ली है मेले में आने वाली दुकानों के लिए चुने से रेखा खींचकर सीमाएं अंकित की हैं जटाशंकर मेला बागली के लिए हमेशा से गौरव का विषय रहा है इस मेले में प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई है यह बाल मेले में होने वाली भीड़ को संभालने के लिए और यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मेला प्रांगण में एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई है  महाप्रसादी का आयोजन 12 मार्च 2024 को रहेगा

  जटाशंकर सेवा समिति से देवेंद्र जी उपाध्याय ने बताया।                 कि हर साल मेले में महाप्रसादी का लुप्त लेने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं जो कि मेले में अपने इष्ट बंधु और परिवार बाल बच्चों सहित आते हैं मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने गुब्बारे झूले आदि की व्यवस्था जटाशंकर मेला समिति द्वारा की गई है देवेंद्र उपाध्याय जी ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वह बाबा महाकाल का प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन सुखमय बनाएं बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उनके जीवन में आने वाली हर समस्या का समाधान अवश्य होगा जय बाबा महाकाल l

बागली से धड़कन न्यूज रिपोर्टर।                                                             प्रभाकर त्रिपाठी की रिपोर्ट 💥




टिप्पणियाँ