एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफी पर कांग्रेस का प्रदर्शनः मध्यप्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में धरना दिया गया।

एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफी पर कांग्रेस का प्रदर्शनः मध्यप्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में धरना दिया गया।                                

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने एमएसपी की गारंटी देने, किसानों के लिए पेंशन और कर्ज माफी जैसी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से वादा किया था कि सरकार बनते ही वे 2700 रुपए क्विंटल की एमएसपी पर गेहूं खरीदेंगे और 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी की जाएगी। लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत नहीं की है। किसानों को मजबूरी में अपनी फसल कम दाम पर बेचना पड़ रहा है।

इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने किसान नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष हमें ही करना पड़ेगा। जब-जब कांग्रेस सड़कों पर आई है उसके पक्ष में निर्णय हुआ है। इसी के साथ सज्जन सिंह ने कहा कि एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न स्वीकार नहीं था बल्कि वे चाहते थे कि किसानों के हक में बनी उनकी रिपोर्ट को लागू कर दिया जाए। इस दौरान अन्य नेताओं द्वारा भी संबोधन दिया गया और इस अवसर पर कई किसान नेता भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ