कांग्रेस से मोहभंग कर बीजेपी का दामन थामने पर विरोधः कांग्रेसियों ने बागी नेताओं का जलाया पुतला, कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मौजूद
कांग्रेस से मोहभंग कर बीजेपी का दामन थामने पर विरोध l
कांग्रेस नेताओं ने जैसे ही भाजपा पार्टी का दामन थामा उसके बाद देवास में इन नेताओं का विरोध शुरू हो गया। स्थानीय नाहर दरवाजा चौराहे पर इन नेताओं के पुतले को कांग्रेसियों की ओर से फूंका गया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत हुसैन के नेतृत्व में हुआ।
जिसमें कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले सुरेश पचौरी, विशाल पटेल व संजय शुक्ला का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता शौकत हुसैन ने कहा कि आज हमने उन गद्दारों का पुतला जलाया। यह उन गद्दारों की टीम बन गई देश के अंदर जो कांग्रेस पार्टी के कई पदों पर रहने के बाद कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे है।
दुनिया में सबसे बड़ा पैसा है। सारे सिद्धांत पैसे के आगे खत्म हो जाते है। यह कांग्रेस से दुनियाभर का पैसा कमाकर गए तो सिद्धांत को ताक पर रख गए। हालांकि मेरा दावा है। भारतीय जनता पार्टी वाले इनको किक मारकर बाहर निकालेंगे सड़े-गले फलों को। इस दौरान नाहर दरवाजा चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। हालांकि कांग्रेस जन एक के बाद एक पुतले का दहन करते नजर आए। कुछ लोग पुतलों पर चप्पल जूते से वार कर रहे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें