शिवरात्री के पावन पर्व पर किए हजारों भक्तो ने बाबा महांकाल जटाशंकर महादेव के दर्शन
शिवरात्री के पावन पर्व पर किए हजारों भक्तो ने बाबा महांकाल जटाशंकर महादेव के दर्शन l
देवास बागली सहित आसपास के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शिव मंदिरों के बाहर दर्शनार्थी भगवान भोलेनाथ के कतार में खड़े होकर दर्शन कर रहे हैं। महा शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भगवान शिव का विशेष प्रकार से श्रृंगार कर कर पूजा-अर्चना की गई।
शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम से गूंज रहे है। भक्त भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में खड़े होकर आगे बढ़ रहे थे। भक्तों ने बिल्वपत्र, धतूरा, फूल, कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह फलाहारी, चाय, दूध, पानी आदि खाद्य सामग्रियों का वितरण का दौर जारी है। वही प्रशासन ने भी विभिन्न प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें