उज्जैन के नागदा में बीच बाजार हुए मर्डर का वीडियो:चांटे का बदला लेने 2 युवकों ने मारे चाकू, लोगों की भीड़ के बीच भाग निकले


उज्जैन के नागदा में गुरुवार को चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। - Dainik Bhaskar
उज्जैन के नागदा में गुरुवार को चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

उज्जैन के नागदा में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या बीच बजार में की गई लेकिन युवक को बचाने के लिए कोई नहीं आया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 2 लोग चाकू मारते दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह चाय की दुकान पर युवक महेश का एक लड़के से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने उस लड़के को चांटा मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए महेश की हत्या कर दी गई।

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि दो लोगों को राउंडअप किया है। जल्द ही हत्या के मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।

हत्या के बाद दोनों भाग निकले

नागदा के प्रकाश नगर में रहने वाला महेश पिता राजू वर्मा गुरुवार दोपहर को भीड़ भरे बाजार जवाहर मार्ग पर किसी काम से गया था। तभी पीछे से आए दो लोगों ने उस पर चाकू बेल्ट से हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले चाकू लगने से घायल हो गया। इसके बाद उठ नहीं सका। इसके बाद दोनों घटना स्थल से भाग निकले। इस दौरान सड़क पर कई राहगीर और गाड़ियां गुजर रही थी।

जिसकी हत्या की गई वह भी हिस्ट्रीशीटर

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 2 युवक महेश को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग महेश को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद भी करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि मृतक महेश पर भी एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। वो हिस्ट्रीशीटर गुंडा होकर जिला बदर भी रह चुका है।


टिप्पणियाँ