दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, एक की मौत:शाजापुर के मक्सी में बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान विवाद; 8 लोग घायल

BREAKING
दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, एक की मौत:शाजापुर के मक्सी में बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान विवाद; 8 लोग घायल 


मक्सी में दो पक्ष में विवाद के बाद फायरिंग और पथराव हो गया।

शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। जिसमें 8 लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेन्द्र पटेल भी घायल हुए। इधर, घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मक्सी थाने में FIR भी दर्ज की गई है।

बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बल्डी मोहल्ले में बीजेपी के सदस्यता अभियान चला रहे युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए थे।

विवाद की सूचना के बाद शाजापुर जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में चार थानों का पुलिस फोर्स मक्सी बुलाया गया था। सोमवार को ही मक्सी पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।

मंगलवार को कुछ लोग एसपी ऑफिस शाजापुर पहुंच गया और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर तनाव के हालात बन गए। बुधवार रात को हुआ विवाद कैसे शुरू हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

घटना की तस्वीरें देखें

मक्सी में दो पक्ष में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ।
मक्सी में दो पक्ष में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ।
सड़क पर क
सड़क पर क
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया।
घटना में घायल एक शख्स।
घटना में घायल एक शख्स।
घायलों को इलाज के लिए मक्सी के अस्पताल लाया गया।

टिप्पणियाँ