कुएं में मिले मां और बेटी के शव का मामलाः आज मायके पक्ष के लोग करेंगे अंतिम संस्कार
देवास जिले के गांव देवझिरी में मां और तीन साल की बेटी के शव पुलिस ने कुएं से बरामद किए थे। शव पर एक पत्थर भी बंधा हुआ मिला था। इंदौर में पोस्टमार्टम होने के बाद शव मायके पक्ष के लोगों को आज सौंप दिए गए हैं, आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
महिला अपनी बेटी के साथ मंगलवार से लापता थी, शुक्रवार को उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं में मिला था।
उदयनगर थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया कि देवझिरी में ममता बाई (25) व उसकी 3 साल की बेटी पलक के साथ घर के पास ही कुएं में मिले शव के बाद, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया है। मृतक महिला के पति जीवन तथा जेठ सुरेश सोलंकी को पुलिस ने हिरासत में लिया है
मायके पक्ष ने पहले की गिरफ्तारी की मांग
महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि, उसे उसके पति और ससुराल के लोगों ने मारा है। शव कुएं से निकालने के पहले पति व ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग पर मायके पक्ष के लोग अड़े रहे।
इस दौरान कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मृतका के परिजन को समझाइश दी गई। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकालने दिया। पुलिस ने सर्चिग कर पति व जेठ को हिरासत में लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें