ममता बनर्जी देंगी इस्तीफा: कोलकाता रेप-मर्डर केस में हाथ जोड़कर बोलीं- मैं सीएम पद से हटने को तैयार, जानिए एक महीने तक नहीं झुकने वाली ‘दीदी’ का अचानक कैसे बदला मन-
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में लीपापोती करने के मामले में घिरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी इस्तीफा देंगी। दरअसल आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल (RG Kar Medical College) रेप केस के खिलाफ हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर के साथ नबन्ना के कॉन्फ्रेंस हॉल में होने वाली मीटिंग के लिए ममता बनर्जी दो घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करती रहीं, लेकिन बातचीत की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर डॉक्टर अड़े रहे और कॉन्फ्रेंस हॉल में जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर शाम मीटिंग कैंसिल हो गई। इसके बाद एक महीने तक नहीं झुकने वाली ‘दीदी’ ने गुरुवार देर शाम अचानक इस्तीफे की पेशकश कर सभी के चौंका दिया।
ममता सरकार ने तीसरी बार डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था। सरकार ने मीटिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति की डॉक्टरों की मांग को स्वीकार कर लिया था, लेकिन मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करने की उनकी शर्त को खारिज कर दिया और प्रदर्शन कर रहे 30 डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल की जगह सिर्फ 15 की अनुमित देने का फैसला किया।
ममता ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी
बातचीत फेल होने के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता ने कहा कि आज मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का दो घंटे इंतजार किया, लेकिन वे बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए। मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहती हूं जिन्हें लगा था कि आज डॉक्टरों और सरकार के बीच बैठक होगी और इस आंदोलन का हल निकलेगा। लोगों की खुशी के लिए मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।उन्होंने आगे कहा कि मैं भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के रेप-मर्डर केस में न्याय चाहती हूं। जूनियर डॉक्टर्स के काम रोक देने के चलते 27 लोगों की जान गई है, 7 लाख मरीजों की हालत खराब है। इसके बावजूद मैं डॉक्टर्स के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लूंगी, बड़े होने के नाते मैंने उन्हें माफ किया।
ममता ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी
बातचीत फेल होने के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता ने कहा कि आज मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का दो घंटे इंतजार किया, लेकिन वे बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए। मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहती हूं जिन्हें लगा था कि आज डॉक्टरों और सरकार के बीच बैठक होगी और इस आंदोलन का हल निकलेगा। लोगों की खुशी के लिए मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।उन्होंने आगे कहा कि मैं भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के रेप-मर्डर केस में न्याय चाहती हूं। जूनियर डॉक्टर्स के काम रोक देने के चलते 27 लोगों की जान गई है, 7 लाख मरीजों की हालत खराब है। इसके बावजूद मैं डॉक्टर्स के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लूंगी, बड़े होने के नाते मैंने उन्हें माफ किया !
मुझे सीएम की कुर्सी नहीं चाहिए
सीएम ने कहा कि जब मामला विचाराधीन हो तो हम इस तरह मामले के बारीक विवरणों पर चर्चा नहीं कर सकते। इसलिए हमारे पास कार्यवाही को रिकॉर्ड करने की सुविधा थी। मैंने तय किया था कि हम मृतक पीड़िता और सीताराम येचुरी की याद में एक प्रस्ताव पारित करेंगे जो आज हमें छोड़कर चले गए। हम भी न्याय चाहते हैं लेकिन मामला अब हमारे पास नहीं है बल्कि सीबीआई के पास है। हम लाइव टेलीकास्ट के बारे में भी खुले दिमाग से सोचते हैं लेकिन मामला विचाराधीन होने के कारण कुछ कानूनी बाध्यताए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों के लिए न्याय की खातिर कुर्सी छोड़ने को भी तैयार हूं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए। मझे सीएम की कुर्सी नहीं चाहिए, बल्कि पीड़िता के लिए न्याय चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें