फर्जी निकला सोयाबीन के समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने का पत्र


सोयाबीन ₹6000 प्रति क्विंटल किए जाने को लेकर किसान अड़े हुए हैं, जबकि दूसरी ओर राज्य सरकार ने सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का निर्णय ले लिया है।

खरीदी की प्रक्रिया संबंधी दिनांक भी घोषित हो चुकी है, इसके बावजूद किसान संगठनों के नेतृत्व में किसान आगामी 16 सितंबर से प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।

इसी बीच सोयाबीन का भाव बढ़ाए जाने को लेकर एक पत्र आज 13 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र वायरल हो रहा यह पत्र फर्जी है। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि किसानों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए इस तरह की फर्जी न्यूज़ एवं पत्र को वायरल किया जा रहा है। 

पत्र की वास्तविकता को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 13 अक्टूबर 2024 को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक हुई ही नहीं जबकि इसमें कैबिनेट की बैठक होने एवं कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देकर समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने का दावा किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ