मध्य प्रदेश मौसम - ओलावृष्टि और बारिश वाले बादल आने वाले हैं, 5 दिन बरसेंगे - WEATHER FORECAST
प्रदेश के कलेक्टर्स एवं किसानों को सावधान हो जाने की जरूरत है। बादलों का एक भयंकर बवंडर पैदा होने वाला है। इसके कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश होगी। शेष मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। यह स्थिति विशेष तौर पर किसानों और जिला प्रशासन को प्रभावित कर सकती है इसलिए भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पहले अलर्ट जारी कर दिया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत को इस मौसम की पहली महत्वपूर्ण बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि कई महीनों तक सूखे की स्थिति के बाद पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला मौसम के मिजाज को बदलने के लिए तैयार है। अगले 10-15 दिनों में, तीन अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में अलग-अलग स्तर की बारिश होने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी तय है, जबकि मैदानी इलाकों में व्यापक ओलावृष्टि हो सकती है। इस बदलाव से पहाड़ों में बर्फ का जमाव बढ़ेगा और मैदानी इलाकों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड आएगी।
पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिनांक 22 दिसंबर को आएगा। यह मध्यम श्रेणी का वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इसके कारण आसमान में बादल छा जाएंगे। कुछ स्थानों में तापमान में गिरावट और कहीं-कहीं पर कोहरा दिखाई देगा। इसका प्रभाव कम नहीं हो पाएगा की 24 दिसंबर को सेकंड वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई देने लगेगा। यह काफी पावरफुल वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इसका असर दिनांक 30 दिसंबर तक दिखाई देगा। इसी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और कुछ जिलों में ओलावृष्टि की घटनाएं देखने को मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें