विचार क्रांति अभियान और नशा छोड़ो अभियान

के तत्वाधान में बागली देवास जिला के गायत्री शक्तिपीठ के नव निर्माण भवन का उद्घाटन 30,11,2024 को रंगारंग तरीके से संपन्न हुआ भवन का उद्घाटन आदरणीय डॉक्टर चिन्मय जी पांडे जो की (देव संस्कृति विश्वविद्यालय )शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति हैं उत्तराखंड से यहां भवन निर्माण का उद्घाटन करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार के साथ बागली पधारे !

मोह दिशा में सोए हैं जो उन्हें तुम झांझर उठा दो प्यार जगा कर सबके मन में तुम जीवन संगीत सिखा दो

 भक्ति व ज्ञान से भरे गीतों से शांति का आनंद लेते हुए बागली निवासी गायत्री परिवार के साथ गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गायत्री नवनिर्माण भवन के निमंत्रण पत्र को घर-घर पहुंच कर उन्होंने मां गायत्री को अपनी श्रद्धा अर्पण की 

गत 1926 से अवल खेड़l में प्रज्वलित हुई इस ज्योति को आज 2024 तक 80 देश में फैलने का यह कार्य अखिल विश्व गायत्री परिवार और हिंदू समाज लगातार करता आ रहा है आज या ज्योति भारत देश और पूरे विश्व के कोने कोने में प्रचलित हो रही है 

 सप्त ऋषि आश्रम से हरिद्वार 

और आज पूरे विश्व में हमें गायत्री परिवार देखने को मिलता है हरिद्वार शक्ति कुंज से आए हुए डॉक्टर चिन्मय को बागली गायत्री परिवार द्वारा जटाशंकर तीर्थ की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया lआयोजन में उपस्थित अतिथि गण जगदीश जी कलमी समन्वयक शांतिकुंज 

 भाई राजेश पटेल जी समन्वयक भोपाल रामचंद्र गायकवाड और अप जोन समन्वयक श्री कृष्ण जी शर्मा मौजूद थे संसार व समाज को सही राह सही बात दिखाने वाला गायत्री परिवार 2026 में लगभग अपने 100 वर्ष पूर्ण करने वाला है गायत्री परिवार के 100 वर्ष पूर्ण करने में हिंदू समाज का विशेष योगदान रहा है 

 ईश्वर को प्राप्त करने के लिए भावना का होना जरूरी है मंत्र और तंत्र प्रक्रिया भले ही याद ना हो 

गहरी मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है 

भगवान उसे प्रार्थना को पूरी करने में आपकी मदद करता है आप सिर्फ कर्म करते जाए फल भगवान के हाथों में है उसका काम उसे सौंप दे सीताराम.... !


बागली से प्रभाकर त्रिपाठी जी की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ