CM डॉ. मोहन ने क्रांति गौड़ को सौंपा 1 करोड़ का चेक: 5000 छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती का ऐलान, रानी दुर्गावती के नाम पर कन्या छात्रावास और आश्रम शाला

 

   


कुमार इंदर, जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा ऐलान किया। सीएम ने 5 हजार छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती करने की घोषणा की। वहीं कन्या छात्रावास और आश्रम शाला रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की होनहार खिलाड़ी क्रान्ति गौड़ को 1 करोड़ का चेक सौंपा।



जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

दरअसल, बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ये बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सभी कन्या छात्रावास और आश्रम शालाओं का नामकरण रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। साथ ही जनजाति कार्य विभाग द्वारा बालक छात्रावास, आश्रम शालाओं का नामकरण राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाएगा। 5000 विभिन्न छात्रावास में अध्यक्षों की हम भर्ती करने जा रहे हैं।







टिप्पणियाँ