मेरे खिलाफ दीपक जोशी ने रचा राजनीतिक षड्यंत्र- विधायक चौधरी नम्रता जोशी फर्जी आईडी मामले में जा चुकी है जेल
पल्लवी के साथ डांस करते दिखे पूर्व मंत्री दीपक जोशी:कांग्रेस नेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो-वीडियो, मेहंदी लगवाते नजर आए

कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से 4 दिसंबर को शादी करने के बाद पूर्व मंत्री दीपक जोशी चर्चा में हैं। पल्लवी के अलावा दो और महिलाओं की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि दीपक जोशी उनके साथ भी शादी कर चुके हैं। पल्लवी ने सोशल मीडिया पर दीपक जोशी के साथ कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। पल्लवी ने अपने फेसबुक पर जो वीडियो शेयर किए हैं उनमें से एक वीडियो में दीपक जोशी उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में परिवार के और सदस्य भी नजर आ रहे हैं।
मेहंदी लगवाते वीडियो शेयर किया पल्लवी ने एक और वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। जिसमें दीपक जोशी हाथों में मेहंदी लगवाते दिख रहे हैं। आठ सेकंड के इस वीडियो में पल्लवी दीपक से पूछती हैं दीपक जी कितने सालों बाद आपको मेहंदी लग रही है? हालांकि दीपक कोई जवाब नहीं देते हैं।
हाटपिपल्या विधायक बोले: प्रशासन स्वत: संज्ञान ले पूर्व मंत्री दीपक जोशी की तीन महिलाओं के साथ शादी करने का मामला सामने आने के बाद हाटपिपल्या से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी ने देवास में स्थानीय पत्रकारों से कहा- जिन ऑडियो की मैंने शिकायत की थी, उस समय उनकी मास्टरमाइंड एक महिला निकली थी। लेकिन मात्र वो महिला नहीं थी उसके पीछे राजनीति का एक बड़ा षड्यंत्र था, जो अब सामने आ गया है।
अगर शादी के रूप में दीपक जी और नम्रता ने स्वीकार किया है। तो यह मुझे 2023 में कैसे टिकट न मिले, कैसे आम जनता में मेरी छवि खराब हो। राजनीतिक द्वेषता इसका प्रयास वश हुआ था।
सवाल: दीपक जोशी की तीन-चार बीवियों की बात सामने आ रही है? मनोज चौधरी: प्रशासन को इसमें स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। एक-दो- तीन नहीं चार बीवियों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। अगर ये सच है तो और कोई शिकार न हो उसके पहले कार्रवाई होना चाहिए। महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए सवाल: आपने जिन नम्रता जोशी की शिकायत की थी वो कहां की थीं? मनोज चौधरी: उज्जैन की रहने वाली हैं। पहले वो सिरोलिया की रहने वाली थीं। फिर इंदौर में वे पकड़ाई थीं अब तो वे सिविल लाइन की रहने वाली हैं।
दीपक जोशी ने साधी चुप्पी दीपक जोशी ने पल्लवी राज सक्सेना के साथ शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद पत्रकारों से कहा था कि वे 22 दिसंबर को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे, लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद उन्होंने अब चुप्पी साध ली है। अब वे पत्रकारों के फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से शादी की
दो पत्नियों के दावे, तीसरी शादी पर पल्लवी सामने आईं
पूर्व मंत्री दीपक जोशी की एक और शादी चर्चा का विषय बनी है। इससे पहले दो और महिलाएं दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा कर चुकी हैं। जोशी ने 4 दिसंबर को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की। तस्वीरें शनिवार (20 दिसंबर) को सोशल मीडिया पर सामने आईं।
पूर्व मंत्री की एक और पत्नी बोलीं- हनीट्रैप में फंसाया





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें